बिहार राजभवन का नया नाम: अब ‘लोकभवन’ कहलाएगा

बिहार: बिहार राज भवन का नाम बदलकर अब लोक भवन कर दिया गया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चौंग्थू ने इसके लिए अधिसूचना जारी की है। उनके अनुसार, आधिकारिक कार्यों में राजभवन को तत्काल प्रभाव से बिहार लोक भवन के रूप में माना जाएगा। साथ ही, राजभवन की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज का नाम भी अपडेट कर बिहार लोक भवन कर दिया गया है।

यह बदलाव केंद्र सरकार के उस व्यापक आदेश के तहत किया गया है, जिसमें राज्यों के राज भवनों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज निवासों का नाम क्रमशः ‘लोक भवन’ और ‘लोक निवास’ करने का निर्देश दिया गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह आदेश 25 नवंबर 2025 को जारी किया था। सरकार का उद्देश्य इस कदम के जरिए शासन व्यवस्था को और अधिक जनोन्मुखी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप बनाना है।

गृह मंत्रालय, भारत सरकार (सीएस प्रभाग), नई दिल्ली द्वारा जारी पत्रांक 07/10/2025 (पार्ट) एम. एंड जी., दिनांक 25.11.2025 के निर्देश के बाद राजभवन बिहार को तत्काल प्रभाव से सभी आधिकारिक कार्यों में बिहार लोक भवन के रूप में नामित किया गया है।

इसी क्रम में तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात और त्रिपुरा के राज भवनों के नाम भी बदले गए हैं।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम भी बदलकर ‘सेवा तीर्थ’ कर दिया गया है।

Leave a Comment

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

अगर आपको यह ब्लॉग उपयोगी लगा हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।