डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के स्वागत जुलूस में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए

Bihar News : बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की ‘जन नमन अभिनंदन’ यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। लखीसराय जिले के बड़हिया में स्वागत कार्यक्रम के बीच खुलेआम हर्ष फायरिंग और हथियारों का प्रदर्शन किया गया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी लखीसराय सीट से विजय सिन्हा ने जीत हासिल की है और दूसरी बार उन्हें राज्य के डिप्टी सीएम का पद मिला है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। लखीसराय एसपी अजय कुमार के निर्देश पर बंदूक जैसी दिखने वाली दोनों वस्तुओं को मौके से जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही इस मामले से जुड़े जाविर और हामिद को पूछताछ के लिए थाने में तलब किया गया है।

सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप तेज

वही, एक यूजर ने ट्वीट कर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के लखीसराय में स्वागत जुलूस में हुए फायरिंग पर निशाना साधा. यूजर ने कहा, “बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के अभिनंदन यात्रा में जमकर हर्ष फायरिंग किया गया है।

जंगलराज का राग अलापने वाले लोग बताएंगे ये क्या है…? क्या बिहार पुलिस इनलोगों पर कोई कारवाई करेगी..?

डिप्टी CM के स्वागत में जमकर हुई हर्ष फायरिंग

फायरिंग का वीडियो वायरल होते ही हंगामा मच गया और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की गई। दोनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने तलब किया गया। लखीसराय एसपी ने बताया, “फायरिंग में शामिल जाविर और हामिद को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनके पास मौजूद उपकरणों को भी जब्त कर लिया गया है।”

लखीसराय में समर्थन से भावुक हुए डिप्टी सीएम

अपने एक्स पोस्ट में डिप्टी सीएम ने लिखा, “जन नमन अभिनंदन! लखीसराय के अपने परिवारजनों के बीच पहुँचकर उनके अपार समर्थन, आत्मीय स्नेह और अखंड विश्वास को देखकर अभिभूत हूं। जन-परिजनों का यह प्रेम और अपनापन मेरी सबसे बड़ी पूंजी है । इनसे मिलने वाला दुर्लभ स्नेह और सम्मान ही मुझे जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने और क्षेत्र को समग्र विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने के संकल्प की सबसे बड़ी प्रेरणा है।”

इसके आगे विजय कुमार सिन्हा ने लिखा, “जनविश्वास की शक्ति और सबके सामूहिक प्रयासों से, लखीसराय को विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा । आपका विश्वास, मेरी जिम्मेदारी।”

Leave a Comment

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

अगर आपको यह ब्लॉग उपयोगी लगा हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।