नेमार पर लगा करीब 27 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्या है पर्यावरण की अनदेखी का ये मामला

ब्राजील के फुटबॉल स्टार नेमार पर करीब 27 करोड़ रुपए का मोटा जुर्माना लगा है। ब्राजील के अधिकारियों ने पाया है कि नेमार का समुद्री बीच पर बना घर पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन कर रहा है।

नेमार पर $3.33 मिलियन का ये जुर्माना अपनी प्रोपर्टी पर आर्टिफिशियल झील बनाने के लिए लगाया गया है। नेमार के इस आलीशान घर की कीमत भी करोड़ों में है और ये ब्राजील में रियो डी जनेरियो राज्य के दक्षिणी तट पर तटीय शहर मंगरातिबा में स्थित है।

रिपोर्टों के अनुसार, नेमार ने 2016 में इस हवेली को हासिल किया था और ये प्रोपर्टी लगभग 10,000 वर्ग मीटर (2.5 एकड़) में फैली हुई है, जिसमें हेलीपैड, स्पा और जिम जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अधिकारियों को लक्जरी प्रोपर्टी में पर्यावरण के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले मामले मिले। नेमान ने एक आर्टिफिशियल झील और समुद्र तट का निर्माण कराने के लिए वर्कर्स लगा रखे थे। नेमार पर पर्यावरण को प्रभावित करने वाले काम को बिना अनुमित के करने, रीवर वॉटर को बिना अनुमति के इकठ्ठा करने और मोड़ने, जमीन और वनस्पतियों को नष्ट करने का आरोप है।

Leave a Comment

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

अगर आपको यह ब्लॉग उपयोगी लगा हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।