पाकिस्तान में ‘धुरंधर’ बैन होने के बावजूद रणवीर की फिल्म बनी मोस्ट पायरेटेड फिल्म, SRK-रजनीकांत की फिल्म को भी पछाड़ा

पाकिस्तान और कुछ खाड़ी देशों ने फिल्म धुरंधर पर बैन लगाए हुए हैं. हालांकि इसका बॉक्स ऑफिस पर कोई असर नहीं पड़ रहा है. लेकिन फिल्म ने पाकिस्तान में सिनेमाई और कूटनीतिक स्तर पर हलचल मचा दी है. प्रतिबंध के बावजूद इस फिल्म ने पाकिस्तान में एक नया रिकॉर्ड कायम की है.

धुरंधर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए. दो हफ्तों के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. इसके धीमे होने का कोई भी संकेत नहीं दिखा रहा है, लेकिन पाकिस्तान में आईएसआई के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.

मुंबई 26/11 हमलों और लयारी गैंग वॉर पर आधारित

‘ धुरंधर’ ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

यह फिल्म, जो 1999 के कंधार हाईजैकिंग, मुंबई 26/11 हमलों और लयारी गैंग वॉर पर आधारित है, पाकिस्तान सरकार को पसंद नहीं आई है. पाकिस्तान ने इसे रोकने की पूरी कोशिश की गई है. हालांकि, आईएसआई का डिजिटल स्पेस पर से पूरी तरह कंट्रोल खत्म हो गया है और इसे ब्लॉक करने की कोशिशें बुरी तरह नाकाम रही हैं.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found.

Please go to the Instagram Feed settings page to create a feed.

‘धुरंधर’ पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पायरेटेड फिल्म बन गई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पायरेटेड फिल्म बन गई है, जबकि यह फिल्म पाकिस्तान में बैन है. ट्रेड और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज के दो हफ्ते के अंदर ही फिल्म को लगभग 20 लाख बार अवैध रूप से डाउनलोड किया गया है, जिसने रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ और शाहरुख खान की ‘रईस’ के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

Leave a Comment

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

अगर आपको यह ब्लॉग उपयोगी लगा हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।