रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा, तेल और डिफेंस समेत कई अहम समझौते; अमेरिका और चीन की पैनी नजर

Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आ रहे हैं। उनकी इस यात्रा के दौरान तेल, रक्षा और कई अन्य रणनीतिक क्षेत्रों से जुड़ी अहम डील पर सहमति बनने की संभावना है, जिन पर बड़ा ऐलान भी हो सकता है।

अपनी यात्रा के दौरान पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पुतिन की इस यात्रा पर अमेरिका, चीन समेत पूरे विश्व की नजरें टिकी हुई हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचेंगे। वे चार साल बाद किसी राजकीय यात्रा के लिए भारत आ रहे हैं। यह दौरा भारत-रूस के 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान दोनों देशों के नेता ऑयल डील, S-400 मिसाइल सिस्टम खरीद और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

राजकीय भोज का विशेष प्रबंध

विदेश मंत्रालय के अनुसार, अपनी इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। पुतिन के सम्मान में राजकीय भोज के आयोजन की तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं। बता दें कि रूस से तेल आयात को लेकर अमेरिका ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लागू किया है, जिसके चलते भारत पर कुल 50% टैरिफ का बोझ पड़ रहा है।

Leave a Comment

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

अगर आपको यह ब्लॉग उपयोगी लगा हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।