सम्राट चौधरी का बड़ा बयान: लालू यादव की अवैध संपत्ति जब्त कर सरकार बिहार के गरीब बच्चों के लिए स्कूल खोलेगी

पटना: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि लालू यादव की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त कर उन पर गरीब बच्चों के लिए सरकारी स्कूल खोले जाएंगे। सम्राट चौधरी ने लालू यादव को ‘रजिस्टर्ड अपराधी’ करार देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से कमाई गई संपत्ति का उपयोग अब समाज और जनहित के कार्यों में किया जाएगा।

बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में जो कोई अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करेगा, उसे सरकार जब्त करेगी. सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने भी अवैध तरीके से अब अकूत संपत्ति अर्जित की है, उनकी संपत्ति को जब्त कर जमीन पर स्कूल खोला जाएगा. सरकार इसके लिए तैयारी भी कर रही है.

सम्राट चौधरी का सख्त संदेश: अपराधी चाहे कितना भी बड़ा हो, जेल भी जाएगा


सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री , बिहार

सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधी कोई भी हो, बड़ा से बड़ा आदमी हो या छोटा से छोटा आदमी हो उसको जेल में रहना पड़ेगा और संपत्ति भी जनता को देना ही पड़ेगा.

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव अवैध संपत्ति से जुड़े मामलों में आरोपों के घेरे में हैं और जांच एजेंसियां उनके खिलाफ जांच कर रही हैं। बिहार में एनडीए सरकार ने लालू प्रसाद यादव द्वारा कथित रूप से अर्जित अवैध संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। जब्त की जाने वाली संपत्तियों पर शिक्षण संस्थान खोलने की योजना बनाई जा रही है। वहीं, जमीन के बदले नौकरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave a Comment

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

अगर आपको यह ब्लॉग उपयोगी लगा हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।